हाफिजगंज में बुजुर्ग महिला की रेप के बाद मौत ,आरोपी गिरफ्तार

बरेली।  नवाबगंज तहसील के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के साथ रेप की घटना के बाद मौत होने का मामला सामने आया है।  दरसल जब यह घटना हुई उस समय 85 वर्षीय  बुजुर्ग महिला अपने घर पर अकेली थी ,तब एक मोहल्ले 35 वर्षीय युवक घर में घुस आया और महिला के साथ रेप की घटना को अंजाम दे डाला। घटना के करीब एक घंटे बाद बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  बताया यह भी जा रहा है कि बुजुर्ग महिला के साथ जब यह घटना हो रही थी तभी बुजुर्ग महिला के परिवार की एक महिला मौके पर पहुंच गई और आरोपी युवक को नेकर में कमरे में देख शोर मचा दिया। इसी दौरान युवक घर से निकल फरार हो गया। बाद में  पुलिस ने घटना के आरोपी को घेराबंदी कर के गिरफ्तार कर लिया।
एसपी ग्रामीण मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि हाफिजगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सूचना मिली थी कि क्षेत्र निवासी 85 वर्षीय महिला के साथ एक नामजद व्यक्ति ने दुष्कर्म किया है जिसके फलस्वरूप बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। मौके पर थाना पुलिस के साथ  उच्चाधिकारियों ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया है। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतिका की भाभी की तहरीर पर थाने पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है , साथ ही घटना के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। घटना के सम्बन्ध में अग्रिम कार्रवाई भी जारी है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now