आंवला भमोरा मार्ग पर हुए एक्सीडेंट में एक की मौत, एक  गंभीर रूप से घायल

आंवला। आंवला से भमोरा मार्ग पर बाबू अंसारी के भट्टे के समीप एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें उसकी मौत हो गई तो वहीं दूसरे बाइक सवार को टेंपो ने टक्कर मार दी और गंभीर रूप से घायल हो गया। आंवला कस्बे के मोहल्ला खेड़ा निवासी राहुल 22 वर्ष बाइक से देर रात बरेली जा रहा था तभी आंवला भमोरा मार्ग पर ईंट भट्ठे के समीप अज्ञात वाहन ने लापरवाही से चलाते हुए उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंचे परिजन राहुल को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंवला पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार ने बताया कि मृतक राहुल तीन भाइयों में सबसे छोटा है और अभी शादी नहीं हुई है। वहीं दूसरी दुर्घटना में भानु प्रताप निवासी बलीमगंज थाना बिनावर अपनी बाइक से जा रहा था तभी आंवला भमोरा मार्ग पर आसपुर मोड़ के समीप सामने से आ रहे एक टेंपो ने लापरवाही से चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची प्राइवेट एंबुलेंस से उपचार हेतु बरेली के निजी अस्पताल भेजा गया है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now