सचिव नहीं बना रहा जन्म प्रमाण पत्र मांग रहा रुपए, एसडीएम से की शिकायत

आंवला। अधिकारी और कर्मचारी सरकार की योजनाओं को पलीता लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। पीड़िता को 5 महीने से ₹1000 की रिश्वत के लिए भगा रहे हैं। मामला ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद के गांव दलपतपुर का है। आंवला के ग्राम दलपतपुर की निवासी पीड़िता हर देवी ने एसडीएम को दी शिकायत में बताया  कि उसका पुत्र घर से बाहर रहकर मजदूरी करता हैं उसकी पत्नी और बच्चे गांव में ही घर पर रहते हैं । मेरे पुत्र के बच्चे मेरा नाती का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 12 मार्च 2024 को आवेदन किया था। परंतु उसके  गांव पर तैनात ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद का सचिव पहले 2 महीने तक टहलाता रहा बाद वह बोला कि  तुम मुझे ₹1000 दो तो तुम्हारे नाती का जन्म प्रमाण पत्र बनाऊंगा उसने कहा वह  गरीब महिला है उसके बच्चे मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं । वह  पैसे देने की स्थिति में नहीं है तभी सचिव आग बबूला हो गया और बोला तुम्हारा जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनाऊंगा और अगर किसी अधिकारी से शिकायत की तो बोल दूंगा उनके बच्चे गांव में पैदा नहीं हुए हैं। वह 5 महीने से ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद के चक्कर काट रही हूं परंतु कोई सुनने को तैयार नहीं है। पीड़िता ने एसडीएम आंवला एन राम को शिकायती पत्र देकर गुहार लगाई है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now