मैजिक की टक्कर  से बाइक सवार ग्रामीण गंभीर रूप से घायल

शीशगढ़। अपने गाँव से शीशगढ़ किसी काम से जा रहे ग्रामीण को लखा तिराहे पर पीछे से आती टाटा मैजिक ने जोरदार टककर मार दी थी।घायल पिता का इलाज कराने के चलते बेटे ने मैजिक चालक के खिलाफ दो माह बाद मुकदमा दर्ज कराया है।गाँव लखा निवासी मुकेश कुमार के द्वारा थाने में दर्ज मुकदमे के अनुसार गत 17मई को सुवह 8बजे उसके पिता अपनी बाइक से किसी काम शीशगढ़ के लिए निकले थे कि जैसे ही बह शीशगढ़ बहेड़ी रोड पर लखा तिराहे पर पहुँचे तभी पीछे से आती तेज गति में टाटा मैजिक ने उनकी बाइक में जोरदार टककर मार दी थी।दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल पिता को इलाज को बरेली ले गए।बरेली आराम न मिलने पर लखनऊ इलाज कराया इलाज कराने के चलते मुकदमा लिखाने में देरी हुई है।घायल के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने मैजिक चालक के खिलाफ तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now