संतोष गंगवार के झारखंड के राज्यपाल बनने पर बरेली में  समर्थक खुशी में झूमे,  

बरेली।पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड का राज्यपाल नियुक्त होने के उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सुबह से उनके कार्यालय पर बधाई देने वालों का तांता लगना शुरू हो गया। झारखंड के महामहिम होने के बाद मीडिया से बातचीत में संतोष गंगवार ने  अपनी नियुक्ति के बारे में कहा कि यह एक लोकतंत्री व्यवस्था है राज्यपाल की जो जिम्मेदारी होती है उसे हम एहसास करते है।उन्होंने यह भी कहा कि इस लोकतंत्री व्यवस्था में सही ढंग से शासन प्रशासन चले यह जिम्मेदारी है। जिस ढंग से राजनैतिक दल काम करें , उसे हम नियंत्रित करें। और ऐसा कोई कार्य नहीं करें जिस वजह से किसी को कुछ बोलने का मौका मिले। वहीं महामहिम ने किसी पर राजनीतिक टिप्पणी करने से परहेज किया।बता दें कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता गंगवार उत्तर प्रदेश की बरेली लोकसभा सीट से 8 बार सांसद चुने गए। वह 1989 से 2009 तक लगातार छह बार सांसद रहे। उन्हें 2009 के चुनाव में मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद वित्त राज्य मंत्री बने। इस पद पर वो सितंबर 2017 तक रहे। इसके बाद वो श्रम एवं रोजगार मंत्री बने। वह जुलाई 2021 तक इस पद पर रहे।संतोष गंगवार उत्तर प्रदेश बीजेपी कार्यसमिति के सदस्य रहे और 1996 में उन्होंने उत्तर प्रदेश बीजेपी इकाई के महासचिव का पद संभाला।  2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने संतोष गंगवार को उम्मीदवार नहीं बनाया। उनकी जगह बीजेपी ने छत्रपाल सिंह गंगवार को बरेली सीट से टिकट दिया और उन्हें जीत मिली ।छत्रपाल इससे पहले बहेड़ी विधानसभा सीट से साल 2007 से 2012 तक विधायक रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now