मंदिर के  पुजारी ने अपनी प्रेमिका से छुटकारा पाने के लिए की थी हत्या 

बरेली।  सीबीगंज थाना क्षेत्र के खड़ौआ गांव में एक महिला का शव  20 जुलाई को  परिसर के  बरामद हुआ था।साथ ही  हत्या की खबर पाकर पुलिस के आलाधिकारियों ने मौके  पर जाकर निरीक्षण भी किया था। जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की  तो मंदिर का पुजारी ही अपने संदिग्ध बयानों के चलते पुलिस के  शक के दायरे  गया। पुलिस ने सर्विलांस और आसपास के लोगों से पूछताछ की तो मामला साफ हो  गया। पुलिस के मुताबिक महिला उर्मिला का वर्षो से मंदिर के  पुजारी ढाकन लाल के पास आना जाना रहता था और  अधिकतर समय मंदिर में  रहकर  मंदिर से जुड़े काम  थी और मंदिर पर आये चढ़ाबे से  परिवार का पालन पोषण  करती थी। दूसरी ओर  पुजारी केपरिजन  भी  महिला  परिसर में रहने से एतराज करने लगे। मंदिर के पुजारी ने महिला को अपने रास्तें से  हटाने के लिए महिला की हत्या करने की ठान  ली।  20 जुलाई  महिला जैसी  मंदिर परिसर पहुंची तो मंदिर के पुजारी ने महिला गला दबाकर हत्या कर दी।  बाद में जब महिला अपने घर नहीं पहुंची तो पुजारी ने महिला के मंदिर नहीं आने की बात कह डाली और महिला के परिवार के साथ महिला को  लगा साथ में महिला के शव को ठिकाने लगाने के एक गड्डा भी खोद लिया। इसी दौरान मंदिर में पहुंचे किसी शख्स ने महिला का शव का मंदिर में पड़ा हुआ देख लिया। इसके बाद मंदिर  पुजारी ने महिला  शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव खड़ौआ में 20 जुलाई को  एक महिला का शव बरामद हुआ था। जब मामले की जांच की गई तो मंदिर पुजारी ही महिला का हत्यारा निकला। जांच में यह भी पता चला कि महिला पुजारी से वर्षो से संपर्क में थी और मंदिर में रहकर मंदिर के कार्य भी किया करती थी।  मंदिर के पुजारी का परिवार मंदिर में आने के चलते नाराज रहता था , बाद में पुजारी में महिला से छुटकारा पाने के लिए महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आज मुखबिर की सूचना पर हत्यारोपी पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now