मुज्जफरनगर  से लखनऊ पद यात्रा पर निकले आस मोहम्मद पहुँचे बरेली 

– सपाइयों ने किया जगह – जगह स्वागत
बरेली : देश में हुए लोकसभा चुनाव में देश की तीसरे नंबर की पार्टी बनकर उभरी सपा के कार्यकर्ता में जोश भरने के इरादे से जनपद मुजफ्फरनगर से लखनऊ पदयात्रा पर निकले आस मोहम्मद आज बरेली पहुँचे जहाँ झुमका चौराहे पर महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी जी की अगुवाई में स्वागत किया गया।इस दौरान मथुरापुर में मो. शाकिर खान, बिधौलिया में पार्षद    गुल बशर अंसारी, स्वाले नगर में पार्षद अलीम खाँ सुल्तानी ने, कटघर में पार्षद अब्दुल सलीम अंसारी, महानगर सचिव नाजिम कुरैशी, दूल्हा मियाँ की मज़ार पर महानगर सचिव अहमद खान टीटू ने तथा होटल डिप्लोमेट रेजिडेंसी पर महासचिव पंडित दीपक शर्मा, उपाध्यक्ष राजेश मौर्या, सचिव बाबर अली, बाबा साहब वाहिनी के महानगर अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, अमित गिहार आदि ने मालाएं पहनाकर स्वागत किया।इस अवसर पर प्रेस को ज़ारी बयान में आस मोहम्मद ने कहा भाजपा की षड्यंत्र कारी नीति को जबाब देनें के लिए अखिलेश यादव ने पीडीए फार्मूला देकर भाजपा के दम्भ को तोड़ दिया है, भाजपा नफरत की राजनीति करतीं है जिसे समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाप्त कर देगी।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now