एसडीओं नें संभाला चार्ज बिजली चोरी करने वाले के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई

बरेली : किला सब स्टेशन में रविंद्र कुमार ने एसडीओ का चार्ज संभाल लिया। इस बीच एसडीओ ने कहा कि किला क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। कनेक्शन और राजस्व बढ़ाने के साथ ही बिजली चोरी भी रोकी जाएगी। इस दौरान सबसे पहले अपने कार्यालय पहुंचे वहां उन्होंने उपभोक्ताओं की जन समस्याओं को सुना और उनका निस्तारण किया। वही कई उपभोक्ता बिजली के बिल में बढ़ोतरी को लेकर परेशान थे। जिस पर एसडीओ ने बिल को दुरुस्त कराए जाने का आश्वासन दिया। एसडीओ रविंद्र कुमार ने बिजली उपभोक्ताओं को अपील की कि वे बिजली के दुरुपयोग को रोके। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी करना अपराध है। अगर कोई भी व्यक्ति बिजली चोरी करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने कहा जहां से ट्रांसफार्मर जलने की सूचना मिलती हैं तत्काल प्रयास कर वहां नया ट्रांसफार्मर भेजकर लगाया जाएगा। बिजली आपूर्ति से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो गड़बड़ी करेगा, उसके खिलाफ सख्ती दिखाई जाएगी।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now