पुलिस ने 2 वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

फतेहगंज पश्चिमी। शासन द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मेंं फरार चल रहे 2 वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि लम्बे समय से फरार चल रहे वारंटी को उनके घर से दबिश के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त कल्लू पुत्र कल्यान यादव निवासी ग्राम दुगीपुर थाना फतेहगंज पश्चिमी उम्र करीब 40 वर्ष सम्बन्धित न्यायालय में पेश किया। वहीं दूसरी ओर एनडीपीएस एक्ट में फरार वारंटी अभियुक्त मोनू कुमार सागर पुत्र राजेश सागर निवासी ग्राम कुरतरा उम्र करीब 25 वर्ष को मुखबिर से मिली सूचना पर दबिश देकर उसके घर से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही कर, सम्बंधित न्यायालय में पेश किया कोर्ट के आदेश पर दोनों वारंटी को जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक मांगेराम, रोहित तोमर, देवेन्द्र सारस्वत के साथ हेड कांस्टेबल संजीव कुमार दबिश के दौरान साथ रहें।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now