बीएसए ने कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी, कार्रवाई की दी चेतावनी

मिड डे मिल में कम छात्र  उपस्थिति पर दमखोदा ब्लाक के  41 स्कूलों को नोटिस जारी
देवरनियां। कम छात्र उपस्थिति पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा दमखोदा ब्लाक के 41 परिषदीय स्कूलों को नोटिस जारी कर जबाव मांगा गया है। इसको लेकर शिक्षकों में हडकम्प मचा हुआ है। शासन-प्रशासन का खास फोकस बेसिक स्कूलों के ऊपर है। शासन के निर्देश हैं कि किसी भी विघालय में 65 प्रतिशत से कम छात्र उपस्थिति नहीं होनी चाहिए, मगर स्थिति सुधर नहीं रही है। एक जुलाई से 21 जुलाई से 21 जुलाई के बीच पोर्टल पर दर्ज रिपोर्ट के अनुसार  दमखोदा ब्लाक के 41 प्राइमरी और उच्च प्राइमरी स्कूलों में 65 प्रतिशत से कम बच्चों ने मिड डे मिल खाया,  जिसपर ऐसे स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी कर जबाव मांगा गया है। और जबाब संतोषजनक नहीं होने पर कार्रवाई करने की बात भी कही गई है। बीईओ प्रेमसुख गंगवार गंगवार ने बताया कि नोटिस संबंधित स्कूलों को जारी कर दिए गए हैं। जबाव आ रहे हैं, जिन्हें बीएसए को‌‌ भेजा जाएगा।बीएसए की इस कार्रवाई से शिक्षकों में हडकम्प मचा है।
… इन स्कूलों को मिला नोटिस।
कंपोजिट विघालय भैरपुरा, करनपुर, अटरिया, खिरना, कुंय्याखेडा, मुंडिया जागीर, मुंडिया नबीबख्श, मिलक करनपुर,नवादा,पैगा रिछा, रहपुरा गनीमत, रम्पुरा शुभाष, सिमरा, सिंगतरा, ठिरिया नथमल, उदरा, उलैहतापुर, वसुपुरा, अभयपुर, आनन्द भूषण आदर्श, अर्सियाबोझ, अटरिया, बकैनिया कालेखां,बकैनिया स्वाले, चौडेरा, डंडिया नगला, दीननगर, दोपहरिया, फरीदपुर, गौंटिया राननगर, गुलडिया अता हुसैन, जागनडांडी, जसपुरा शामिल हैं।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now