एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजनान्तर्गत ट्रेड जरी जरदोजी का साक्षात्कार 26 एवं 27 जुलाई को

 

बरेली, 25 जुलाई। उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजनान्तर्गत ट्रेड जरी जरदोजी का साक्षात्कार दिनांक 26 एवं 27 जुलाई 2024 को प्रातः 11.00 बजे कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र बरेली में होना प्रस्तावित है। आवेदक अपने साथ समस्त मूल प्रमाण पत्रों के साथ साक्षात्कार समिति में ससमय प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। मूल प्रमाण पत्र नहीं होने की दशा में किसी भी अभ्यर्थी/आवेदक को साक्षात्कार समिति में सम्मिलित नहीं किया जायेगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी स्वयं आवेदक की होगी। उन्होंने कहा कि सभी अभ्यर्थी आवेदन पत्र, आधार कार्ड, साक्षात्कार के समय पोर्टल पर अपलोड किये गये प्रपत्र जैसे बैंक पासबुक, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं आयु प्रमाण पत्र इत्यादि के साथ ही साक्षात्कार समिति में उपस्थित होना अनिवार्य है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now