जिलाधिकारी की अध्यक्षता में वन्दन योजना के अन्तर्गत प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न

बरेली। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज में नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत में वन्दन योजना के अन्तर्गत प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।बैठक में नगर निकाय शाही, बहेड़ी, मीरगंज व देवरनियां से प्राप्त प्रस्तावों में से शाही व मीरगंज के प्रस्तावों को दिये गये निर्देशों के अनुरूप संशोधित कर शासन को भेजने के निर्देश दिये गये।नगर निकाय शाही में प्रस्तावित कार्यों में सिद्ध बाबा मंदिर में विश्राम गृह, प्रकाश की व्यवस्था, सम्पर्क मार्ग एवं स्नान घाट आदि के कार्य कराने का प्रस्ताव रखा गया। इसी प्रकार नगर निकाय मीरगंज में स्थित मंदिर में दिशा सूचक, मंदिर के परिक्रमा मार्ग पर इंटर लाकिंग, प्रकाश व्यवस्था, टीन शेड बेंच सहित एवं पक्का विश्रामालय के निर्माण कार्य का प्रस्तावित किया गया है। बैठक में जिलाधिकारी ने उपरोक्त प्रस्तावों का पी0डब्लू0डी0 व आर0ई0एस0 से परीक्षण कराकर रिस्टीमेट तैयार कराकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन दिनेश, जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार यादव, उप निदेशक पर्यटन, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now