नाबालिग  किशोरी को बरामद नहीं कर सकी पुलिस,पीड़ित पिता ने कप्तान से लगाई गुहार

शीशगढ़। बड़ी बेटी का मंगेतर शादी से पौने दो माह पूर्व  नाबालिग छोटी बेटी को परिजनों की मदद से बहला फुसलाकर भगा ले गया। नाबालिग को  वापस लेने पहुँचे पिता को मंगेतर ने परिजनों के साथ कमरे में बन्द कर लात घूंसो से बुरी तरह पीटा था। शिकायत पर  पुलिस ने 4लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी थी।घटना के 6दिन बीतने के बाद भी अपहत किशोरी को पुलिस बरामद नहीं कर सकी है।अब परेशान पिता ने कप्तान से बेटी को बरामद करने की गुहार लगाई है।कस्बे के मोहल्ला तिगड़ी निवासी बकील अहमद पुत्र जमील अहमद ने पुलिस को बताया  था कि उन्होंने अपनी बड़ी बेटी का रिश्ता कस्बे के ही बिलासपुर बस अड्डा निवासी नसीम अहमद पुत्र नईमउद्दीन के साथ तय किया था।निकाह के पौने दो माह पूर्व 19जुलाई को नसीम अहमद अपने परिजनों के साथ उसके घर आया और उसकी नावालिग़ 16वर्षीय छोटी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया।
जानकारी होने पर वह आरोपी के घर से बेटी को बापस लेने पहुंचा तो आरोपी ने परिजनों की मदद से उसे कमरे में बन्द कर लात घूंसो से बुरी तरह पीटा था। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।पीड़ित पिता ने नाबालिग  बेटी की हत्या की भी आशंका जताई थी ।पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नसीम अहमद,नदीम अशरफ,निजामुद्दीन उर्फ निजामी पुतगण नईम उद्दीन,श्री मती अकलीमा पत्नी नईम उद्दीन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी थी।घटना के 6दिन बीतने के बाद भी पुलिस अपहत किशोरी को बरामद नहीं कर सकी।अब परेशान पिता ने कप्तान से शिकायत कर बेटी को बरामद करने की गुहार लगाई है।साथ ही विवेचक पर मामले में कोई भी कार्यवाही न करने तथा आरोपियों के खुलेआम घूमने का भी आरोप लगाया है।इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार ने बताया  कि किशोरी को बरामद करने को पुलिस टीम लगी हुई है।आरोपी घर से फरार हैं।किशोरी की बरामदगी को कई जगह दबिश भी दी गईं हैं।आरोप निराधार हैं।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now