सुबह टहलने निकले वृद्ध की दिल का दौरा पड़ने से मौत

 

मीरगंज।कहते हैं सुबह को टहलने से शरीर स्वस्थ और मन दुरुस्त रहता है किंतु बीमार लोगों को अपने स्वास्थ्य के अनुरूप ही टहलना चाहिए। विशेष तौर पर हार्ट रोगियों को अपना विशेष ख्याल रखना चाहिए। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को सुबह टहलने निकले एक व्यक्ति की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। आनन फ़ानन में राहगीरों ने इस बात की सूचना पुलिस कर दी। पुलिस ने पंचनामा भरने के उपरांत शव को पोस्टमार्टम हेतु बरेली भेजा।

बता दें कि मूल रूप से जिला देवरिया के गांव पथरदेवा के रहने वाले वशिष्ठ विष्ट पुत्र श्री रुद्रासन सिंह मीरगंज डी बी ओ एल स्थित पिछले कई वर्षों से फिटर के रूप में काम कर रहे हैं तथा मीरगंज में अकेले ही रहते थे।वशिष्ठ बिष्ट को हार्ट से जुड़ी बीमारी थी इसका भी पिछले काफी लंबे समय से इलाज भी कर रहे थे। सोमवार को सुबह तड़के वशिष्ठ विष्ट टहलने को निकले और साप्ताहिक बाजार के सामने डॉक्टर दिनेश क्लीनिक के पास दिल का दौरा पड़ने से वे गिर गये और इलाज न मिलने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों द्वारा इस बात की सूचना पुलिस को दी गई जिस पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के उपरांत पोस्टमार्टम हेतु बरेली भेज दिया।परिवार के सदस्य पोस्टमार्टम उपरांत शव को अपने साथ लें गये।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now