हाइवे किनारे पेड़ पर लटका मिला शव, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

 

फतेहगंज पूर्वी।हाईवे किनारे पेड़ पर लटके मिले शव की सूचना पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई।शिनाख्त के बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भिजवाया।हाईवे किनारे शव मिलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई।युवक फतेहगंज पूर्वी के पास के गांव लखनपुर का बताया जा रहा है।मौत की खबर से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।युवक तीन बच्चों को अपने पीछे छोड़ गया है।युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की आशंका बताई जा रही है।

फतेहगंज पूर्वी में नेशनल हाईवे के ओवर ब्रिज के पास फौजी पड़ाव है।जहां पर आर्मी द्वारा हजारो पेड़ लगाए गए हैं।रविवार सुबह को पास के लोग घने पेड़ों के जंगल से गुजरे तो एक युवक का शव पेड़ पर लटका दिखाई दिया। जिसको देखकर हड़कंप मच गया।क्षेत्र में दहशत फैल गई।लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो सूचना पर पहुंची पुलिस ने पेड़ पर लटके शव को नीचे उतरवा कर शिनाख्त करवाई।फतेहगंज पूर्वी के गांव लखनपुर के नरेंद्र (30) के रूप में पहचान हुई।

 

परिजनों को युवक की मौत की खबर मिली तो परिवार में कोहराम मच गया।परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल हो गया।युवक पत्नी समेत तीन बच्चों को छोड़ गया है।लोगों ने बताया युवक फतेहगंज पूर्वी विद्युत केंद्र पर संविदा कर्मी के तौर पर कार्यरत था।हाईवे किनारे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से हड़कंप मचा हुआ है।फतेहगंज पूर्वी इंस्पेक्टर मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया शव का पंचनाम भरकर पोस्टमार्टम हाउस को भिजवाया गया है।पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now