आईजी डॉक्टर राकेश सिंह ने कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण करके पृथ्वी को हरा भरा रखने का दिया संदेश

बरेली । एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण जन अभियान  में डा0 राकेश सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र ने  परिक्षेत्रीय कार्यालय परिसर में पृथ्वी को हरा-भरा बनाने ,भावी पीढ़ियों को प्रदूषण मुक्त एवं सुरक्षित जीवन प्रदान करने के लिए पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण किया गया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में परिक्षेत्रीय कार्यालय में नियुक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे। पुलिस महानिरीक्षक बरेली ने  सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण के  संरक्षण हेतु अधिकाधिक वृक्षारोपण करने हेतु प्रोत्साहित किया गया । साथ में यह भी कहा कि वृक्ष प्रकृति की रक्षा के लिए बहुत आवश्यक हैं, वृक्ष लगाकर हम अपने पर्यावरण व परिवेश को स्वच्छ व सुन्दर बना सकते हैं । हम सभी को प्रकृति के प्रति सकारात्मक रवैया अपनाकर सभी को ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाने चाहिए । इसके अतिरिक्त परिक्षेत्रीय जनपद बरेली,बदायूँ, शाहजहाँपुर व पीलीभीत को भी पुलिस कार्यालय,पुलिस लाइन एवं समस्त थानों में अधिकाधिक वृक्षारोपण करने हेतु निर्देशित किया

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now