भाजपाइयों ने सर्किट हाउस के ग्राउंड पर किया वृक्षारोपण

बरेली । भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा सर्किट हाउस के ग्राउंड में वृक्षारोपण भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी ,महानगर प्रभारी मोहित बेनीवाल ने किया।  इस मौके पर उन्होंने कहा सभी लोगों को एक वृक्ष मां के नाम अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी स्वयं करनी चाहिए ।कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा वृक्ष लगाने से आसपास का वातावरण अच्छा होता है और इसलिए प्रत्येक व्यक्ति एक वृक्ष लगाए और उसकी जिम्मेदारी निभानी चाहिए ।महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने कहा वृक्ष लगाना हम सब लोगों के जीवन में महत्वपूर्ण है इसलिए हम सब को जिम्मेदारी के साथ वृक्ष लगाने हैं और उसकी देखभाल करनी है। भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर ने कहा महानगर के 9  मंडलों में वृक्षारोपण कार्यक्रम निरंतर चल रहे हैं एक वृक्ष मां के नाम जो अभियान चलाया जा रहा है वह निरंतर आगे जारी रहेगा। सर्किट हाउस में वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी ,महानगर प्रभारी मोहित बेनीवाल, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, गुलशन आनंद और महानगर के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now