बहेड़ी में गौवंशीय वध के मामले में मुठभेड़ में तीन औऱ गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक एक आरोपी मुठभेड़ में घायल

बहेड़ी। चोरी छिपे घरों में गौवंशीय पशुओं का वध कर मांस की तस्करी किए जाने के मामले में पुलिस ने तीन तस्करों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। जबकि इस मामले में एक महिला पहले ही जेल जा चुकी है।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सिली जागीर में एक घर में छापा मारकर दो कुंतल गौमांस के सहित एक महिला चमन पत्नी मो0 ताहिर को मौके पर पकड़ लिया जबकि दस मांस तस्कर मौके से फरार हो गये।

 

 

घर के बाहर खड़े छोटा हाथी, पिकअप तथा दो बाइकों में पन्नियों में भरे मांस के अलावा करीब 95 किलो मांस घर के बेडरूम से बरामद किया गया। घर से पशुओं के कटान के उपकरण, लोहे व इलेक्ट्रॉनिक तराजू, गंड़ासा, छुरी आदि के भी बरामद किए थे। पुलिस ने इस मामले में धंधेबाज शाकिर, ताहिर, खलील, उसकी पत्नी समा, छोटा, शाहिद, शाहिर (सभी सिली जागीर) तथा पीलीभीत के अमरिया व शेखूपुर निवासी जाबिर व समरीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। अब पुलिस ने सिगौती पुल के पास बाइक से गुजर रहे सिली जागीर निवासी साबिर,शाकिर और ताहिर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है।

 

 

पुलिस को देखकर तीनो भागते समय बाइक समेत गिर पड़े और पुलिस पर फायर कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी गौतस्करों पर फायर मारा जिससे तस्कर शाकिर घायल हो गया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने उनसे एक तमंचा,8 ज़िंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now