बिजली कटौती पर वनमंत्री डॉक्टर अरुण कुमार ने अधिकारियों से जताई नाराजगी

बरेली। उत्तर प्रदेश सरकार के वनमंत्री डॉक्टर अरुण कुमार सक्सेना बिजली विभाग के आलाधिकारियों के साथ बिजली कटौती पर नाराजगी जताते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों को हड़काया और कहा कि बिजली कटौती से सरकार की छबि खराब हो रही है। जनता बिजली की कटौती से बेहद परेशान होकर बिजली घरों पर प्रदर्शन की बात कह रही है। उन्होंने कहा  कि अब बिजली विभाग के अधिकारी जाग जाए ऐसे काम नहीं चलेगा। वनमंत्री डॉक्टर अरुण कुमार सक्सेना ने चीफ इंजीनियर रणविजय सिंह को बरेली शहर के कई शिकायतकर्ताओं के नंबर देकर उनसे बिजली की समस्याओं के संबंध में फीडबैक लेने में लगा दिया। मीटिंग के दौरान चीफ इंजीनियर ने सभी की शिकायतों को सुना और भविष्य में बिजली कटौती की समस्या को नहीं होने की बात कही। बैठक में भाग लेने पहुंचे मेयर उमेश गौतम ने भी अत्यधिक बिजली कटौती पर अपनी नाराजगी जताई। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने भी हाल के दिनों में बिजली कटौती पर अधिकारियों से सवाल किए और उन्हें सरकार की मंशा और जनता के हित को ध्यान में रखते हुए काम करने की सलाह दी। बिथरी विधायक राघवेंद्र शर्मा ने बिजली कटौती पर बिजली विभाग के अधिकारियों को निशाने पर लेते हुए कहा कि कभी कभी आपरेशन करते हुए बिजली कटौती से परेशान हो जाते है और अपने स्टाफ़ से आपरेशन के दौरान जनरेटर चलते रहने को कह देते है। आमतौर पर बिजली के आने के इंतजार में आपरेशन में 20 मिंट लेट हो जाते है। सांसद  छत्रपाल गंगवार ने कहा कि जिले की जनता को बिजली की बेहतर सुविधा मिले , बैठक में भाग लेने वाले जनप्रतिनिधियों में सांसद छत्रपाल गंगवार, विधायक राघवेंद्र सिंह , मेयर उमेश गौतम , जिला पंचायत अध्यक्षा रश्मि पटेल , विधायक संजीव अग्रवाल , सीडीओ जगत प्रवेश के साथ बिजली विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now