आंवला के ग्राम भरताना में गली में पशु बांधकर गोबर डालकर रास्ता बंद करने के मामले में एसडीएम से शिकायत

 

आंवला। आंवला तहसील क्षेत्र के गांव भरताना निवासी बदन सिंह ने एसडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया मेरे घर से घेर तक 8 फीट चौड़ी गली है तथा गली में पशु बांध देते हैं और गोबर आदि डाल रहे हैं। जिसके कारण निकलने में परेशानी हो रही है छोटे-छोटे बच्चे विद्यालय जाते हैं और मेरी दीवार के सहारे भी पशु बांध रहे हैं। जिससे दीवार गिरने की आशंका है नींव से ईंटें निकाल दी है जिससे कभी भी दीवार गिर सकती है। जब मना किया तो झगड़ा करने पर आमादा हो गए तथा मेरे भाई की पत्नी ने जब मना किया तो उसके साथ भी मारपीट की। जिसकी थाना भमोरा में पुलिस से शिकायत की तो पुलिस द्वारा गोबर पशु हटवाने के लिए कहा गया था फिर भी वह नहीं माने। पीड़ित ने गली से गोबर और पशु हटवाने की मांग करते हुए कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now