सामुदायिक शौचालय की केयर टेकर को नहीं मिला 21 माह का मानदेय, दर दर भटक रही महिला ने खण्ड विकास अधिकारी से लगाई गुहार

मीरगंज। मुख्यमंत्री की जनकल्याण कारी योजना में से एक सामुदायिक शौचालय की केयर टेकर को विगत 21 माह का मानदेय अभी तक नहीं मिला है और वह मानदेय दिलाये जाने हेतु ग्राम प्रधान से लेकर सचिव और ब्लाक मुख्यालय के चक्कर लगाते लगाते आजिज हो चुकी है। लेकिन उसकी कोई सुनने वाला नहीं है जिसके कारण उसकी आर्थिक स्थिति गड़बड़ा गई है और बच्चों की शिक्षा दीक्षा पर भारी असर पड़ रहा है। पीड़ित केयरटेकर महिला ने गुरूवार को विकास खंड कार्यालय पहुंचकर खण्ड विकास अधिकारी कुलदीप कुमार को प्रार्थना पत्र देकर मानदेय दिलाये जाने की गुहार लगाई है। फिलहाल बीडीओ ने महिला को आश्वस्त किया है।

 

 

ब्लाक मीरगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत धन्तिया के मजरा खुदागंज गौटिया की रहने वाली महिला शकुन्तला देवी पत्नी डालचन्द रेखा स्वयं सहायता समूह में सदस्य है और खुदागंज में संचालित सामुदायिक शौचालय में विगत अपै्रल 2021 से केयरटेकर के पद पर लगातार अनवरत रूप से सेवायें प्रदान कर रही है। जिसे अपनी नियुक्ति के बाद तकरीबन 18 माह का ही मानदेय हांसिल हो सका है। लेकिन उसके बाद से आज तक करीव 21 माह का मानदेय तकरीबन एक लाख नवासी हजार रूपये अवशेष है। महिला का कहना है कि वह विगत कई माह से ग्राम प्रधान से लेकर ब्लाक मुख्यालय पर ग्राम पंचायत सचिवों को कार्यालयों और संबंधित अधिकारियों के यहां तक चक्कर लगाते हुए परेशान हो चुकी है लेकिन उसकी समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

 

 

जिसके कारण उसके घर की आर्थिक हालात काफी तंग हो गये हैं और बच्चों की पढ़ाई तक प्रभावित हो रही है। गुरूवार को हारी थकी महिला शकुन्तला ने मीरगंज ब्लाक कार्यालय पहुंचकर खण्ड विकास अधिकारी कुलदीप कुमार को प्रार्थना पत्र देकर मानदेय दिलाये जाने की गुहार लगाई है। अब देखना यह है कि मुख्यमंत्री की इस जन उपयोगी योजना के तहत संचालित सामुदायिक शौचालय की केयरटेकर परेशान महिला को अिखर कब तक न्याय मिल पायेगा। फिलहाला बीडीओ ने महिला को जल्द समाधान किये जाने हेतु आश्वस्त किया है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now