एसएसपी के आदेश पर हुआ टैम्पू चालक पर मुकद्दमा दर्ज

 

शीशगढ़। बिगत 26 मई को कस्बे के बरेली बस अड्डे पर सवारियां बैठाने को लेकर हुए झगड़े में टैंपू चालक ने बस चालक का लोहे की राड मारकर सिर फाड़ दिया दिया था। उस समय पुलिस ने टैंपू चालक का चालान कर दिया था परन्तु मुकद्दमा दर्ज नही किया था।

बरेली से शीशगढ़ को चलने वाली बस के चालक साबिर व टैंपू चालक दीपक के बीच सवारियां बैठाने को लेकर कहा सुनी हो गई थी। गुस्से में टैंपू चालक दीपक ने बस चालक साबिर के सिर में लोहे की राड मार दी थी। राड लगने से बस चालक साबिर लहूलुहान होकर बेहोश हो गया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंच कर टैंपू चालक का बिना मुकद्दमा दर्ज किए ही चालान कर दिया था। कुछ दिन पूर्व इसकी शिकायत बस चालक साबिर ने एसएसपी से की थी। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने टैंपू चालक के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now