फतेहगंज पश्चिमी में मोहर्रम के जुलूस में रही भारी भीड़

 

फतेहगंज पश्चिमी। पुलिस प्रशासन मोहर्रम को लेकर पूरी तरह से एलर्ट दिखा जूलूस की निगरानी पुलिस ने अपने कैमरों से की। मोहर्रम की दस तारीख को सभी ताज़िए मोहल्ला अंसारी पूराना कपड़ा बाजार में इकट्ठा होने के बाद एक साथ जुलूस के रुप में कपड़ा बाजार से शुरू होकर जामा मस्जिद पर पहुंचे वहाँ से लोधीनगर चौराहा पर ठिरिया खेतल और कुरतरा गांव के ताजियों का मिलन हुआ। कस्बे के ताजिये लोधीनगर चौराहा से वापिस होकर बिजली घर तक पहुंचने से पहले सराय गेट पर सबील की गई सवील करने वालों में गुड्डू आढ़ती, अहमद हुसैन आढ़ती,निशार हुसैन, शब्बीर हुसैन, निसार हुसैन,रिहान हुसैन, फुरकान हुसैन, कमरूद्दीन आदि लोगों ने जुलूस के दौरान सवील की गई। और ताजिया जुलूस के रूप में आगे बढ़ते हुए बिजली घर पहुंचें और वहाँ से अपने अपने इमामबाड़ों पर वापस चले गये। बाकी ताज़िए कस्बे और गांव वाले शंका स्थित करवला ले गये।
ताजियो के जूलूस की व्यवस्था संभालने में तमाम लोगों ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस व्यवस्था के लिए हुसैनी कमेटी ने थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडेय एसएसआई पुष्पेंद्र सिंह चौकी प्रभारी राजेश रावत को सम्मानित किया।इस दौरान एडवोकेट इमरान अंसारी, सरदार अजहरी,हाजी इतवारी,असद अंसारी,इरशाद हुसैन,आरिफ प्रधान, आकिब सकलैनी, फैजुल अंसारी, मुश्ताक सकलैनी आदि तमाम लोगों का सहयोग रहा।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now