पत्नी ने पति पर लगाया आपत्तिजनक स्टेटस लगाने का आरोप – पुलिस ने मुकदमा दर्ज मर आरोपी को हिरासत में लिया

बहेड़ी। एक महिला ने अपने पति पर सोशल मीडिया एप्प व्हाट्स एप्प पर उसका आपत्तिजनक स्टेटस लगाने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।  ग्राम करमपुर थाना बहेड़ी जनपद बरेली की एक महिला का कहना है कि उसकी शादी मोहनलाल पुत्र महावीर निवासी ग्राम बरा थाना पुलभट्टा जनपद उधम सिंह नगर के साथ करीब एक साल पूर्व हुई थी। आरोप है कि उसका पति वेवजह उसके साथ मारपीट करता था जिससे तंग आकर वह पिछले 6 माह से अपने पिता के यहाँ रह रही है। आरोप है कि उसके पति ने उसे बदनाम करने की नियत से बीती 13 तारीख़ को सोशल मीडिया फेसबुक और व्हाट्स एप्प पर उसका आपत्तिजनक स्टेटस लगा दिया। महिला की तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया है

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now