बरेली । शीशगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम फुफेरी वहन के साथ बाइक से गाँव लौट रहे युवक की बाइक पिक अप से टकराने से घायल हुए बहन भाई को पुलिस ने इलाज को अस्पताल भेजा था।अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।घायल वहन का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक रविवार देर शाम लगभग 9 बजे गाँव कैमरिया निवासी विनोद उम्र 24 वर्ष अपनी फुफेरी वहन नेहा के साथ शीशगढ़ से अपने गाँव लौट रहा था , इस दौरान बहेड़ी शीशगढ़ रोड पर गाँव कुतकपुर के निकट उनकी बाइक आगे चल रही पिकअप से साइड लेने के चककर में टकरा गईं थी।दुर्घटना के बाद पिक अप का ड्राइवर पिक अप मौके पर छोड़कर फरार हो गया।राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों घायलों को शीशगढ़ के एक निजी अस्पताल में इलाज को भर्ती कराया था।अस्पताल के डाक्टर ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए बरेली रेफर कर दिया था।बरेली के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई , जिससे घर में कोहराम मच गया।
गोलगप्पे के बहाने आई मौत
मृतक विनोद के दोस्त व अन्य लोगों ने बताया कि मौत भी कोई न कोई वहाना लेकर आती है।रविवार शाम को मृतक विनोद की फुफेरी बहन ने गोलगप्पे खाने की इच्छा जाहिर की थी।बहन की गोलगप्पे खाने की इच्छा पूर्ति के लिए विनोद उसे बाइक पर बिठाल कर पहले मानपुर पहुंचा।मानपुर में गोलगप्पे न मिलने पर दोनों शीशगढ़ पहुँचे।शीशगढ़ से गोलगप्पे खाकर दोनों भाई बहन गाँव लौट रहे थे कि हादसा हो गया।









1 thought on “सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत”
I dugg some of you post as I thought they were very useful extremely helpful