लड़की को भगा ले जाने वाले युवक सहित चार पर मुकदमा

 बहेड़ी। एक व्यक्ति ने दूसरे गांव के एक युवक व उसके साथियों पर पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। लड़की के भागने पर उसके पिता ने इसकी शिकायत पुलिस से की जिसपर पुलिस ने आरोपी युवक व लड़की को भागने में उसका साथ देने वाले लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 थाना बहेड़ी क्षेत्र के  एक व्यक्ति का कहना है कि बीती 13 तारीख़ को ग्राम कुंवरपुर बंजरिया थाना हाफिजगंज जिला बरेली निवासी विष्णुपुरी पुत्र डोरी लाल उसके पड़ोस में रहने वाले अपने रिश्तेदार कृष्णगिरी पुत्र अम्रत गिरी, सिमरन पत्नी कृष्णगिरी व नरेशपुरी पुत्र फतेहपुरी निवासी ग्राम कुंवरपुर बंजरिया थाना हाफिजगंज जिला बरेली की मदद से उसकी 19 साल की पुत्री को बहलाफुसलाकर भगा ले गया। शिकायत के बाद पुलिस ने युवक सहित उक्त लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बताया यह भी  जाता है कि लड़का और लड़की के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था और युवक की आरोपी युवक की कृष्णगिरी के यहां रिश्तेदारी है जहाँ वह अक्सर आता जाता रहता था। रविवार देर शम तक इस संबंध में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नही हुई है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now