पैतृक जमीन पर अवैध कब्जे के विरोध में छोटे भाई ने की मारपीट,मुकदमा दर्ज

 

शीशगढ़।पिता द्वारा मजबूरी में गिरवी रखी गईं पैतृक जमीन को पिता की मृत्यु के बाद छोटे भाई ने छुड़ाकर अबैध कब्जा कर लिया।बड़े भाई के विरोध करने पर आरोपी ने बड़े भाई को पीटकर घायल कर दिया।डी आई जी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

 

 

गाँव लहसोई निवासी जाकिर अली पुत्र लियाकत अली ने  आई जी से शिकायत की थी कि उनके पिता ने मजबूरी में अपनी पैतृक जमीन को 40 हजार रुपए में गिरवी रख दिया था।एक जनवरी 2023 को पिता का निधन हो चुका है।पिता के निधन के बाद उनके छोटे भाई रियाज अहमद ने पिता द्वारा लिए गए 40 हजार रुपए अदा कर गिरवी जमीन को छुड़ाकर जमीन पर कब्जा कर तहेरे भाई रिजवान को बटाई पर दे दी।गिरवी जमीन के आधे 20 हजार रुपए भाई को देकर आधी जमीन मांगी तो उपरोक्त ने जमीन देने से इंकार कर दिया.विरोध पर लाठी से मारपीट की।शिकायत स्थानीय पुलिस से की गईं।मगर पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की।मजबूर होकर पीड़ित ने आई जी से शिकायत की, आई जी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी रिजवान अहमद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now