पानी मे डूबकर बुजुर्ग महिला की मौत

फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। थाना क्षेत्र के सतुईया पट्टी में एक बजुर्ग महिला की पानी मे डूब कर दर्दनाक मौत हो गई।6 दिन पहले महिला कंधोर खिलाने को घर से मायके के लिये निकली थी। लेकिन जब महिला मायके नहीं पहुंची तो परिजनों ने मीरगंज थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी।इसी बीच रविवार को सुबह खेत पर धान लगाने को पानी लगा रहे गांव के व्यक्ति ने पानी उतराता देखा तो  गांव के प्रधान को सूचना दी।प्रधान की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक फोर्स के साथ मौके पर पहुँच गये। लोगों के सहयोग से खेत के गहरे कड़े से अज्ञात शव को बाहर निकलवाया गया एवं पहचान का प्रयास किया गया साथ ही  जनपद के सभी थानों को फोटोग्राफ भेजकर सूचना दी  गई ।
तब पता चला कि  मीरगंज में एक महिला की गुमशुदगी दर्ज है। गुमशुदगी के आधार पर पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। परिजन मौके पर पहुँचे आये बेटे सूरज पाल ने शव को देखा और महिला  की पहचान मुन्नी देवी पत्नी प्रेमपल निवासी ग्राम सिंधौली थाना मीरगंज उम्र 60 वर्ष के रूप में की।बेटे ने बताया कि उसकी मां  मुन्नी देवी  9 जुलाई मंगलवार को सुबह घर निकली थी।उन्हें मायके ग्राम जोगीठेर थाना सीबीगंज जाना था। लेकिन उससे पहले मौसी गोमती पत्नी भगवान दास के घर ग्राम सतुईया जाना था। मौसी की बेटी की शादी इसी साल हुई थी। दोनों बहने एक साथ मायके में जाकर पूजा कर कंधोर खिलाती। वह मीरगंज से किसी वाहन ने उन्हें पट्टी गांव के पास साबुन फैक्ट्री पर उतार दिया।
मुन्नी देवी ग्राम सतुईया रास्ते से न जाकर खेतों के रास्ते बहन गोमती के पास जा रही थी। मेड़ पर पैर स्लिप करने के कारण गहरे गड्ढे में गिर गई।और पानी मे डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने थाना मीरगंज पर 9 जुलाई को गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।मुन्नी देवी की मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया।म्रतक की 6 बेटी और 4 बेटे है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now