पुलिस ने मुठभेड़ मे दबोचे चार बदमाश, एक के पैर मे लगी गोली, ढाबे पर खाना खाने को लेकर दो पक्षों मे हुआ था विवाद

फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र मे खाना खाने को लेकर हुए दो पक्षों में विवाद हो गया जिसमे एक पक्ष ने फायरिंग शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया तो वह तमंचा लहराते हुए स्कॉर्पियो से भाग खड़े हुए पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। जिसमें एक बदमाश ने फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई। जिसमे एक बदमाश के पैर मे गोली लग गई। पुलिस ने चार बदमाशों को पकड़ दिया जबकि दो भागने में सफल रहे। पुलिस ने स्कॉर्पियो सहित दो तमंचा 315 बोर व चार जिंदा कारतूस बरामद कर लिया।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चारों बदमाशों को गुरुवार को जेल भेज दिया। फतेहगंज पश्चिमी पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र मे बुधवार शाम कस्बे के बाहर हाईवे के कृष्णा ढाबा पर सौरभ गंगवार एक अन्य के साथ अंडा-करी खाने गए थे। अंडा-करी का ऑर्डर दिया। वहां छह लोग और बैठे थे। उसके बाद उन्होंने भी छह अंडे की करी बनाने का ऑर्डर दिया। होटल पर काम करने वाला लड़का छह लोगों को अंडा-करी देने चला गया। इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद इस कदर बढ़ गया कि सौरभ गंगवार पर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने आरोपियों की घेराबंदी की तो उन पर गाड़ी चढ़ाकर कुचलने का प्रयास किया गया।
पुलिसकर्मियों ने खेत में कूदकर जान बचाई। इसके बाद थाने से पूरी फोर्स पहुंची और रोड जाम कराकर आरोपियों को घेरा गया। फाटक बंद होने की वजह से आरोपी कुरतरा गांव होते हुये सतुईया की तरफ भागे। तब तक पहुंची थाना पुलिस की टीम ने आरोपियों की घेराबंदी कर ली। आरोपी युवक ने अचानक पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जबावी कार्रवाई मे बदमाश अर्जुन के पैर मे गोली लग गई।
पुलिस ने कार सवार रौनक, युवराज उर्फ अर्जुन निवासी चौड़ा खड़ंजा फतेहगंज पश्चिमी, दीपक गंगवार निवासी भोलापुर, विनय गंगवार निवासी नरखेड़ा को गिरफ्तार कर लिया जबकि अजय गंगवार निवासी भोलापुर, गाड़ी चालक शिवकुमार ठिरिया ठाकुरान भाग निकले। आरोपियों के विरुद्ध दो प्राथमिकी लिखी गई है। एक पीड़ित ने लिखाई है जबकि दूसरी पुलिस की ओर से सरकारी काम में बाधा, जानलेवा हमला व अन्य धाराओं में लिखाई गई है। आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस, लाठी-डंडे बरामद कर स्कार्पियों भी कब्जे में लेकर सीज कर दी गई। फरार आरोपियों की तलाश में टीम दबिश दे रही है। गुरुवार को पुलिस ने चारों को जेल भेज दिया।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now