रेलवे  कर्मियों ने स्क्रैप से बनाये डायनासोर सहित जंगली जानवरों की स्टेचू

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के कर्मचारियों ने जंगली जीवों की स्क्रेप से स्टेचू बनाकर शहर वासियों को एक अनोखा तोहफा दिया है। दरसल  कर्मचारियों का स्टेचू बनाने का एक मकसद था कि वर्कशॉप में पड़े स्क्रेप का सही इस्तेमाल हो सके , दूसरा यह बच्चे और बड़े – जंगली, जानवरों एवं पक्षियों के बारे में जान सके । साथी रेलवे परिसर में पहुंचने वाले यात्री ट्रेन के इंतजार करते समय रेलवे पार्क में पहुंचे और जंगली जीव के साथ सेल्फी ले । बरेली में पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के वर्कशॉप के कर्मचारियों की मेहनत रंग लाती हुई दिख रही है। इज्जतनगर स्टेशन परिसर में पहुंचने बच्चों के साथ उनके माता पिता भी सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे है।
स्टेशन परिसर में पहुंचने वाले यात्रियों का यह भी कहना है कि ट्रेन का इंतजार करते हुए वक्त काटना मुश्किल होता था पर रेलवे के स्टेचू लगाने के प्रयास से समय काटना आसान हुआ है। बच्चे भी फ़ोटो खींचने में लग जाते है इससे बच्चे भी आसानी से बिजी हो जाते है। रेलवे पीआरओ राजेन्द्र सिंह ने बताया कि इज्जतनगर रेलवे स्टेशन परिसर में स्टेचू रेलवे कर्मियों ने वर्कशॉप में स्क्रेप से बनाई है। यात्री रेलवे कर्मियों द्वारा बनाई की स्टेचू की तारीफ कर रही है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now