पिछड़ा वर्ग के व्यक्ति अपनी पुत्रियों की शादी अनुदान के लिए करें ऑनलाइन आवेदन

बरेली। वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) के गरीब व्यक्ति अपनी पुत्रियों की शादी अनुदान हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्र तथा शहरी क्षेत्र में रू0 1,00,000.00 (रू0 एक लाख मात्र) तक वार्षिक आय का आय प्रमाण पत्र, पुत्रियों की शादी हेतु अनुदान (प्रति शादी रू0 20,000.00) एक परिवार से अधिकतम दो पुत्रियों हेतु लाभ अनुमन्य है, शादी की तिथि को पुत्री की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक एवं वर की आयु 21 वर्ष या उससे अधिक हो, आवेदक एवं लड़की का आधार मोबाइल नंबर से लिंक हो, शादी माह 01 अप्रैल 2024 से 31 मार्च, 2025 के मध्य होने वाली हो, पुत्री एवं वर का आधार कार्ड, पुत्री का शादी कार्ड, आवेदक पिता या माता का आधारकार्ड एवं बैंक पासबुक तथा आई0एफ0एस0सी0 कोड (जिसमें पूर्ण विवरण स्पष्ट/पठनीय हो) अपलोड करें, आवेदक का प्रिन्ट एवं संबंधित दस्तावेज 07 दिनों के भीतर अपने ब्लाक या तहसील में जमा करें। ऐसे व्यक्ति शादी अनुदान योजना की वेबसाइट   http://shadianudan.upsdc.gov.in  पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।यह जानकारी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी इन्द्रसेन सरोज ने दी

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now