आत्महत्या के लिए रेलवे ट्रेक पर पहुंचे व्यक्ति को आरपीएफ ने बचाया , पूछताछ के बाद परिवार को किया सुपुर्द

आंवला। रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ रेलवे सुरक्षा बल ने आत्महत्या करने आए एक व्यक्ति का जीवन बचाया और उसके परिवार को बुलाकर सुपुर्द किया। आरपीएफ ने बताया एक व्यक्ति की आउटपोस्ट पर आकर रेलवे गार्ड में सूचना मिली कि एक व्यक्ति रेलवे लाइन पर सर रखकर सो रहा है। सूचना पर उप निरीक्षक बलजीत सिंह, आरक्षी नरेश कुमार के साथ पहुंचे और उसे व्यक्ति को रेलवे चौकी लेकर आए और पूछताछ की तो उसने अपना नाम अजय पाल सिंह 47 वर्ष निवासी ग्राम मलकपुर थाना वजीरगंज जिला बदायूं बताया और कहा कि घर से नाराज होकर आत्महत्या करने आया है । इसके बाद आरपीएफ ने  आत्महत्या करने के लिए पहुंचे व्यक्ति के पुत्र को सूचना दी। सूचना पर उसका पुत्र सोमेंद्र तथा भतीजा नरेश कुमार दोनों आंवला रेलवे सुरक्षा बल की चौकी पर पहुंचे और उसकी पहचान की और अजय पाल को उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। उसने भी घर जाने की इच्छा जताई थी।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now