मोहर्रम व कांवड़ के जुलूस को लेकर ईओ व चेयरमैनपति ने रूटों का किया निरीक्षण, दिए दिशा निर्देश

शीशगढ़। बारिश के मौसम में सड़कों पर हो रहे जलभराव  से कस्बा वासियों को निजात दिलाने व मोहर्रम व कांवड़ जुलूस के मद्देनजर आज बुधवार को अधिशासी अधिकारी दुर्गेश कुमार ने चेयरमैन पति हाजी गुड्डू व लिपिक नरेश कुमार तथा जे ई के साथ मिलकर नगर पंचायत शीशगढ़ रूटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों का जल्द निस्तारण कर चाक चौबंद व्यस्था करने को अपने अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए।
सबसे पहले ईओ दुर्गेश कुमार व चेयरमैन पति हाजी गुड्डू अपनी टीम के साथ शिव मंदिर पर जाने बाला रास्ता ,कब्रिस्तान का ताजियों के जुलूस का मुख्य मार्ग तथा कांवड़ियों का मुख्य मार्ग जिसपर पिछले काफी समय से पानी के जलभराव होने से आम जनों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। जिसपर अव ईंटों का रोड़ा डलवाकर बैकल्पिक व्यवस्था करवाई गई है। जिसके निरीक्षण के दौरान उन्होंने कांवड़ व मोहर्रम के जुलूस के रास्ता को पूरी तरह दुरुस्त करने को कर्मचारियों को निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने इस मेन रास्ता को जल्द बनवाए जाने को जेई से स्टीमेट बनवाने को निर्देशित कर जल्द बनवाने की बात कही।
इसके बाद उन्होंने पानी की निकासी को लेकर मोहल्ला गोड़ी तक नालों का निरीक्षण कर नालों की साफ सफाई कराने को कर्मचारियों को निर्देशित किया। ई ओ दुर्गेश कुमार व चेयरमैन पति हाजी गुड्डू ने कर्मचारियों को साफ चेताया कि मोहर्रम व कांवड़ के पर्व के अवसर पर नगर में साफ सफाई व्यवस्था चाक चौबंद होनी चाहिए। सफाई में लापरवाही बरतने बाले कर्मचारियों को किसी भी कीमत बख्शा नहीं जाएगा। इस अवसर पर मुस्तफा अली,इक़रार हुसैन, सभासद कमर अली,गुड्डू,मो आशिफ आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now