शाही में हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ खाली

 

बरेली। शाही थाना क्षेत्र में महिला की हत्या घटना के 7 दिन बीत जाने के बाद भी बरेली पुलिस के हाथ खाली है। हत्यारा पुलिस की गिरफ्त से अभी भी दूर है। एक तरफ पुलिस के आलाधिकारी घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण कर चुके है। वही पुलिस की कई टीम हत्यारे की तलाश में जुटी है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे और गस्त करके ग्रामीणों को सुरक्षा का एहसास तो करा रही है। लेकिन ग्रामीण अभी भी क्षेत्र में हुई हत्याओं से उभर नहीं पा रहे है।

 

 

एसपी ग्रामीण मानुष पारीख ने मीडिया को बताया कि शाही थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या कर दी गई थी , इस संबंध में मुकदमा भी दर्ज हुआ था। इस तरह की पूर्व में क्षेत्र में घटनाएं हुई थी। पुलिस घटनाओं के संबंध पुलिस की कई टीमें पुनः जांच कर रही है। साथ मे यह भी देखा जा रहा है कि कोई घटना एक दूसरे से कनेक्ट तो नहीं हो रही है। साथ मे यह भी देखा जा रहा है कि घटना एक दूसरे से कनेक्ट नहीं है उसके आधार पर मामले की जांच भी की जा रही है। हालांकि घटनाएं पूर्व में भी हुई है। सही खुलासा हो उसका प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्र में पुलिस बैरियर लगाकर संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। साथ ही क्षेत्र की महिलाओं को भी जागरूक किया जा रहा है।जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now