एसडीएम मीरगंज ने धर्मपुरा और सुल्तानपुर मे नदी के बढ़ते जल स्तर का जायजा लिया

 

शीशगढ़।पिछले कई दिनों से पहाड़ी और मैदानी इलाकों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण इलाके की नदियों का जलस्तर काफी  बढ़ने लगा है। जिससे गांव और कृषि भूमि व खड़ी फसलों के नुकसान का अंदेशा बढना भी स्वभाविक हो गया है। साथ ही इन नदियों का जल स्तर बढ़ने से नदी किनारे बसे गांवों में अधिकतर घरों पर खतरा मंडराने लगा है। जिससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। नदियों के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित होने वाले इलाकों को देखने को एसडीएम मीरगंज तृप्ति गुप्ता ने सोमवार को क्षेत्र का दौरा कर धर्मपुरा और सुल्तानपुर  नदी के जलस्तर का जायजा लिया।जायजा लेने के साथ ही ग्रामीणों को सुरक्षा और बचाव के प्रति सजग रहने हेतु चेताया। पिछले एक सप्ताह से उत्तरांचल के पहाड़ी इलाकों समेत उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में लगातार कई दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। जिस कारण अब नदियों का जल स्तर बढ़ना भी शुरू हो गया है। बता दें कि मीरगंज तहसीलक्षेत्र में रामगंगा, बहगुल, किच्छा, पीलाखार, शंखा, समेत आधा दर्जन नदियां वह रही हैं। बरसात के दिनों में विगत वर्षों में नदियों में आने वाली बाढ़ से हजारों बीघा कृषि भूमि समा चुकी है। हालांकि  हालात सामान्य जैसे हैं। एसडीएम तृप्ति गुप्ता ने ग्रामीणों से बातचीत कर पूरा हालचाल जाना और उन्हें बरसात की स्थिति को देखते हुए अलर्ट रहने हेतु चेताया। उन्होंने बताया कि बाढ़ आदि से बचाव हेतु बाढ़ चौकियां चिन्हित करके वहां पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही एक कंट्रोल रूम तहसील में स्थापित कर दिया गया है। ग्रामीण नदियों की स्थिति एवं नुकसान आदि के बारे में कंट्रोल रूम पर सूचित करते रहें। जिससे समय रहते बचाव के उपाय किये जा सकें।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now