फायरिंग प्रकरण में राणा गुट का गौरीशंकर गिरफ्तार 

बरेली।  इज्जतनगर थाना क्षेत्र के बजरंग ढाबे के पास 22 जून की तड़के सुबह  फायरिंग करके दहशत फ़ैलाने के   25 हजार के इनामी गौरीशंकर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फायरिंग के मामले में पुलिस अभी तक 32 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। एसएसपी बरेली ने फरार चल रहे गौरीशंकर पर 25 हजार का इनाम रखा था ताकि आरोपी जल्द से जल्द पुलिस की गिरफ्त में आ सके। सीओ अनीता चौहान ने बताया की गौरीशंकर ने 22 जून को इज्जतनगर थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग का एक अभियुक्त गौरीशंकर को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है। जिसके ऊपर पुलिस द्वारा 25 हजार रुपए का इनाम भी रखा गया था। इस घटना के संबंध में 32 लोगों को अभी तक गिरफ्तार किया जा चुका है। शेष बचे लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है जल्द उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। बता दें कि गौरीशंकर ने बिल्डर राजीव राणा की तरफ से फायरिंग की थी। वहीं एक पक्ष से बिल्डर राजीव राणा के घर व होटल को  बीडीए गिरा चुका है। जबकि दूसरे पक्ष से कारोबारी आदित्य उपाध्याय के रिसॉर्ट को गिराया  है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now