
बहेड़ी। लड़की को बहलाफुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ बलात्कार करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने युवक सहित उसके परिवार के छ: लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर थाने लाने के बाद उसे जेल भेज दिया।
नगर के मोहल्ला निवासी एक युवक ने शिकायत की थी कि उसके मोहल्ले का ही जावेद अपने परिवार के इश्तियाक क़ासिम, बिस्मिल्ला, अलवी, फैसल निवासी मोहल्ला बाजार थाना बहेड़ी उसकी पुत्री को बहलाफुसलकर भगा ले गया था और पुत्री के साथ जबरन बलात्कार किया था। जब उसने इसकी शिकायत युवक के घर वालों से की तो उन्होंने शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। मुकदमा दर्ज करने के उपरांत पुलिस ने आरोपी युवक जावेद पुत्र नज़ीर अहमद उर्फ बिच्चे निवासी क़स्बा बहेड़ी को केशवपुरम हाईवे के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।









2 thoughts on “लड़की को भगाकर ले जाने के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल”
Rattling nice style and good content, absolutely nothing else we need :D.
You got a very superb website, Gladiolus I noticed it through yahoo.