आंवला क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने गांव की समस्याओं को लेकर समाधान दिवस में डीएम को सौंपा ज्ञापन

आंवला। तहसील क्षेत्र के ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद के प्रधानों ने गांव की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन। उन्होंने बताया ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन के अंतर्गत सभी सीसी रोड खोद दी गई है। मरम्मत कार्य अभी तक नहीं हुआ है तथा ग्राम पंचायत द्वारा संचालित गौ आश्रय स्थलों में बाउंड्री वाल ना होने के कारण गोवंश को सुरक्षित करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बजट की व्यवस्था की जाए तथा बिजली कनेक्शन हेतु विभाग को निर्देशित किया जाए।

 

 

भूंसा गोदाम व केयरटेकर आवास का निर्माण कराया जाए। ई ग्राम स्वराज साइड सही ढंग से नहीं चलती है जिस कारण भुगतान आदि में काफी कठिनाई होती है। उच्च अधिकारियों द्वारा विभिन्न मदों में समय-समय पर कार्य भुगतान हेतु अचानक मौखिक निर्देश जारी कर दिए जाते हैं। जबकि ई ग्राम स्वराज पर कार्य योजना पहले ही एप्रुब्ड हो चुकी होती है। जिस कारण ग्राम पंचायत पर अनावश्यक दबाव बनता है विकास कार्य बाधित होते हैं। जिन ग्रामों में अंत्योष्टि स्थल नहीं है वहां निर्माण कराया जाए आदि सहित 6 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है और समस्या का समाधान कराने की मांग की है। इस दौरान आदेश यादव,आर मथुरिया, अमरती, महेंद्र सिंह, भावना यादव, संगीता, वीरवती, विनोद कुमार सिंह, कमलेश, राजकुमार आदि सहित दर्जनों प्रधान मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now