सपा के घोषित प्रत्याशी ओमान रज़ा भी कार्यकारिणी में हुये निर्विरोध निर्वाचित

 

बरेली।नगर निगम की कार्यकारिणी का चुनाव हुआ।कार्यकारिणी के 12 सदस्यों में से 6 को पर्ची सिस्टम से बाहर होना था इनमें दो सदस्य सपा व दस भाजपा के सदस्य थे आज हुए चुनाव में भाजपा के 5 व सपा के एक सदस्य स्वाले नगर से पार्षद अलीम खां सुल्तानी कार्यकारिणी से बाहर हो गए जबकि वार्ड – 74 से पार्षद सलीम पटवारी कार्यकारिणी में बने रहेंगे।

 

वहीं निर्विरोध हुए चुनाव में भाजपा के पाँच व सपा के एक मौलानगर से पार्षद ओमान रज़ा निर्विरोध निर्वाचित हुए।चुनाव के पश्चात् ओमान रज़ा पार्षदों के साथ पार्टी कार्यालय पहुँचे जहाँ जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप व महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने फूल माला पहना कर व मौजूद सपा नेताओं ने मिठाई खिलाकर पार्षद ओमान रज़ा का स्वागत किया।

स्वागत कार्यक्रम में महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा, पार्षद दल नेता गौरव सक्सेना, राजेश मौर्या, नाजिम कुरैशी, धीरज हैप्पी, पार्षद गण में सर्वश्री मो. आरिफ़ कुरैशी, शमीम अहमद, गुल बशर अंसारी, सनी मिर्जा, मोहसिन खान, सरदार सुरेन्द्र भाटिया, संजीव कश्यप, रेहान अंसारी आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now