कच्चा पुल वहने से अभयपुर अगरास मार्ग  पर आवागमन बंद

शीशगढ़ । अभयपुर अगरास मार्ग पर अभयपुर गांव के पास देवरनिया नदी का कच्चा पुल नदी वेग से वह गया।अब अभयपुर अगरास मार्ग का आवागमन ठप्प हो गया है। यात्रियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।अभयपुर अगरास मार्ग पर अभयपुर गांव के पास देवरनिया नदी के पक्के पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा है।पुल निर्माणाधीन है।लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों ने कच्चा पुल बनाकर यात्रियों के वैकल्पिक व्यवस्था की थी। लेकिन बृहस्पतिवार की रात में हुई तेज बरसात से नदी में सैलाब आ गया। कच्चे पुल को नदी का पानी बहाकर ले गया।पुल बहने से करीब दो दर्जन से अधिक गांवों के यात्रियों का नैनीताल हाइवे से संपर्क टूट गया है ।अब यात्रियों को नैनीताल हाइवे पर जाने के लिए कई किलोमीटर का चक्कर काटकर बड़े बाईपास से होकर गुजरना पड़ रहा है।इधर श्रीराममूर्ति इंजीनियरिंग कालेज जाने के लिए स्टाफ और छात्रों के लिए समस्या उत्पन्न हो गई है। गांव घंघोरा घंघोरी, अम्बरपुर, प्रहलादपुर,रमियांपुर,नौवां नगला,रहपुरा क्रीम बख्श, गोपालपुर अजीजपुर,वीरपुर,
खितौसा,सुरला,आदि गांवों के यात्रियों के साथ भोजीपुरा क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के समक्ष भी संकट खड़ा हो गया है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है पीडब्ल्यूडी ने पक्के पुल का निर्माण कार्य देरी से शुरू किया।जिसकी वजह से अब आवागमन की समस्या पैदा हो गई। कच्चे पुल का निर्माण भी मजबूत ढंग से नहीं किया गया था।जिसकी वजह से पुल बह गया।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now