एडीजी रमित शर्मा ने अधेड़ महिला की हत्या का घटनास्थल देख , दिए खुलासे के निर्देश

बरेली ।शाही थाना क्षेत्र में अधेड़ महिला की हत्या से जुड़ी खबर को लखनऊ में भी संज्ञान लिया गया है। शासन ने भी पुलिस के आलाधिकारियों को जल्द जल्द पीड़ित परिवार को न्याय देने को कहा है। इसी क्रम में रमित शर्मा, अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन में थाना शाही क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बुझिया जागीर में एक महिला की हत्या के प्रकरण को गम्भीरतापूर्वक लेते हुये घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं परिजनों से वार्ता कर घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली ।

 

 

 

अपर पुलिस महानिदेशक रमित शर्मा एवं डॉक्टर राकेश सिंह पुलिस महानिरीक्षक , बरेली परिक्षेत्र ने भी थाना शाही क्षेत्र में हुयी घटना व पूर्व में हुयी महिला हत्या की घटना के अनावरण के सम्बन्ध में समस्त पुलिस अधिकारी एवं पुलिसकर्मियों को घटनाओं के अनावरण को प्राथमिकता पर लेते हुये शीघ्र अनावरण करने हेतु निर्देशित किया गया है। साथ ही थाना शाही , फतेहगंज पश्चिमी , शेरगढ, शीशगढ के पुलिस बल को पूर्व में घटित हत्या की घटनाओं के सम्बन्ध में समस्त पहलुओं पर कार्य करते हुये शीघ्र अनावरण के लिए कहा गया है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now