हिंदू जागरण एवं स्वाभिमान सेवा समिति ने तहसील गेट पर राहुल गांधी का फूंका पुतला एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

 

आंवला। तहसील गेट पर जमकर नारेबाजी करते हुए हिंदू जागरण एवं स्वाभिमान सेवा समिति के पदाधिकारी पहुंचे और राहुल गांधी का पुतला दहन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम आंवला एन राम को सौंपा। उन्होंने ज्ञापन में बताया संसद में प्रतिपक्ष के राहुल गांधी ने भारत विरोधी षड्यंत्र में लिप्त होकर हिंदू विरोधी बयान दिया है। जिससे हिंदू समाज आहत है।

 

 

उन्होंने हिंदुओं पर जो टिप्पणी की है वह सत्य से परे है भारत की मूल आत्मा को जख्मी करने जैसी है। इस प्रकार की सोच रखने वाले को संसद में रहने का कोई अधिकार नहीं है तथा संसद की सदस्यता समाप्त करने और अभियोग पंजीकृत करते हुए कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने जमकर नारेबाजी की इस अवसर पर जयदीप पाराशरी, अश्वनी सिंह भदोरिया, दुर्गेश सक्सेना, निरंजन मौर्य, तुलसी हिंदू, अनिल कश्यप, प्रियांशु गुप्ता, रामवीर प्रजापति, गोपाल सिंह उर्फ गुड्डू फौजी, मनोज कुमार सिंह, अवनेश शंखधार आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now