मेडिकल नर्सिंग  प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 

बरेली। उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र ने बताया कि उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय, उद्यमिता विकास अनुभाग-9, उ०प्र० कानपुर द्वारा जनपद बरेली में वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु अनुसूचित जाति व अनुसूचित जन जाति एवं अन्य पिछडा वर्ग (पिछड़ी जाति) योजनार्न्तगत प्रशिक्षण हेतु चार माह का सामूहिक प्रशिक्षण जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र के माध्यम से चलाया जायेगा, प्रशिक्षण हेतु निर्धारित ट्रेड मेडिकल नर्सिंग एवं केन बैम्बू में प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षार्थियों के चयन के सम्बन्ध में 33 प्रतिशत महिलाओं एवं 04 प्रतिशत दिव्यांगजनों का चयन किया जाना अनिवार्य है। प्रशिक्षण हेतु अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता जूनियर हाई स्कूल एवं उसकी आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष के मध्य होना चाहिए। आवेदन आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति (आई०एफ०एस०सी० कोड सहित), दिव्यांग प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता कक्षा 8 पास होना अनिवार्य है, एक फोटो, जाति प्रमाण पत्र, मोबाइल नम्बर, लाभार्थी के हस्ताक्षर होना अनिवार्य है।
प्रशिक्षणप्राप्त करने के इच्छुक युवक एवं युवतियां ऑनलाइन आवेदन वेबसाइड diupmsme.gov.in  पर दिनांक 15 जुलाई 2024 कर सकते हैं। आवेदक जनपद बरेली का निवासी होना अनिवार्य है आवेदक का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now