महिला ने फांसी लगाकर दी अपनी जान 

आंवला। थाना क्षेत्र के गांव नगरिया देह जब्ती में एक महिला ने कमरे में पंखे के कुंडें से फांसी लगा ली और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और महिला को नीचे उतारा और शव पोस्टमार्टम को भेजा। नगरिया देह जब्ती निवासी मृतका के ससुर सूरजपाल ने बताया अमर सिंह उर्फ रामकृष्ण की कोर्ट मैरिज शादी करीब 1 वर्ष पहले पूजा के साथ हुई थी। पति बाहर रहकर काम करता है परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। तभी पीछे पूजा 20 वर्ष ने कमरे में पंखे के कुंडें से लटक कर साड़ी से फंदा लगाकर फांसी लगा ली और उसकी मौत हो गई।
प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया दोनों की लव मैरिज शादी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला का शव पोस्टमार्टम को भेजा है और मायके वालों को सूचना दे दी है।थाना आंवला इंस्पेक्टर वीरेश कुमार ने बताया महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now