संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जगतपुर से निकाली गयी जागरूकता रैली

 जिलाधिकारी की उपस्थिति में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारम्भ
बरेली। विधायक कैण्ट संजीव अग्रवाल व जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की उपस्थिति में  बरेली  नगर क्षेत्र के जगतपुर स्वास्थ्य केंद्र पर विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ हुआ।विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का  विधायक  संजीव अग्रवाल व जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने फीता काटकर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर संचारी रोग नियंत्रण अभियान जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया तथा गर्भवती व धात्री महिलाओं को पोषण किट भी वितरित की गयी। इस अवसर पर  विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि जनपद में विशेष संचारी रोग नियन्त्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई 2024 तक संचालित किया जायेगा, जिसके अन्तर्गत जनपदवासियों को मच्छरों एवं संक्रामक रोगों से बचाव के उपायों के विषय में जागरूक किया जायेगा।
‘‘स्वस्थ्य व्यवहार अपनाना है, संचारी रोगों को हराना है।‘‘ मच्छरों से बचाव के लिए दरवाजों व खिड़कियों पर जाली लगवानें, नियमित मच्छरदानी का प्रयोग करने, मच्छररोधी उपाय अपनाने, अनुपयोगी वस्तुओं में पानी इकट्ठा न होने देने, पानी की टंकी पूरी तरह से ढक कर रखने, पूरी बॉह वाली कमीज पैन्ट और मोजे पहननें, घर और कार्य स्थल के आस-पास पानी जमा न होने देने, कूलर व गमलों आदि को सप्ताह में खाली कर सुखाने एवं गड्ढ़ों में जहॉ पानी इकट्ठा हो, उसे मिट्टी से भर देने आदि के प्रति जागरूक किया जायेगा। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने इस अवसर पर जनसामान्य से संचारी रोगों के संबंध में सजग रहने की अपील की तथा स्वास्थ्य विभाग को संचारी रोगों के नियंत्रण हेतु आवश्यक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर बताया गया कि जन जागरूकता और स्वच्छता व्यवहार के जरिये संक्रामक बीमारियों से बचाव का एक माह का विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान जिले में शुरू हो गया है। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ पंचायती राज विभाग, नगर निकाय विभाग, पशुपालन, आईसीडीएस और कृषि विभाग समेत विभिन्न सहयोगी विभाग और संस्थाएं एक साथ मिल कर बीमारियों से बचाव के कदम उठाएंगी।
इसी दौरान 11 जुलाई से 31 जुलाई 2024 तक दस्तक अभियान के अन्तर्गत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीम घर-घर जाकर संचारी रोगों से बचाव तथा इसके लक्षणों एवं उपचार सुविधाओं के प्रति जागरूक करेंगी। साथ ही डेंगू, फाइलेरिया, मलेरिया, दिमागी बुखार, क्षय रोग, कुष्ठ रोग के लक्षण युक्त रोगियों की खोज कर जांच व उपचार हेतु सूची बनाएंगी।इस अवसर पर निर्देश दिये गये कि जो गांव एवं नगर क्षेत्र डेंगू व मलेरिया की दृष्टि से अधिक संवेदनशील हैं उन क्षेत्रों में साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई, नालियों की सफाई, एण्टी लार्वा का छिड़काव आदि कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 विश्राम सिंह सहित समस्त सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

1 thought on “संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जगतपुर से निकाली गयी जागरूकता रैली”

  1. Whats Happening i’m new to this, I stumbled upon this I have found It absolutely helpful and it has aided me out loads. I am hoping to contribute & assist other users like its aided me. Great job.

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now