महिला  की संदिग्ध परिस्थितियों  में मौत

बरेली। देवरनिया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत राठ ठेरा गांव में महिला  की  संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने  पुलिस को सूचना दी । पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया ।कोतवाली  देवरनियां  की  ग्राम पंचायत राठ ठेरा की सरता देवी उम्र 30 वर्ष  पत्नी सतीश कुमार  की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई। मृतक के पति सतीश कुमार  ने बताया कि उसकी  शादी पाँच साल पूर्व में हुई थी । रोजाना की तरह  आज सुबह रिछा मजदूरी करने गया था । मेरी माँ चन्द्र कली व भाई प्रदीप को घर छोड़ गया था । मगर वह दोनों भी किसी काम से घर से बाहर गये थे ।
घर वापस आये तो सरता देवी का शव घर में पड़ा देख माँ चन्द्र कली व भाई प्रदीप के होश उड़ गए । सूचना मिलते ही पुलिस घर पहुँची और परिवार वालों  से  पूछताछ  कर शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के  लिए  भेज दिया । इंस्पेक्टर देवेन्द्र सिंह धामा ने बताया  कि शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम  के लिए भेज दिया है । शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है । पोस्टमार्टम  रिपोर्ट आने पर मौत का कारण  स्पष्ट हो जाएगा  । अभी परिजन हार्ट अटैक के कारण मौत होना बता रहे हैं ।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now