बीडीए ने पूर्व विधायक के भाई के रिसोर्ट को किया सील ,

बरेली।  इज्जतनगर थाना क्षेत्र में 22 जून को  हुई दो गुटों में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में बरेली विकास प्राधिकरण ने बिथरी चैनपुर के विधायक पूर्व पप्पू भरतौल के भाई रमेश के लक्ष्य रिसोर्ट को सील कर दिया है। बीडीए की टीम ने  पैमाइश करने के बाद ही इस कार्रवाई को किया है। शनिवार को विधायक राजेश मिश्रा उर्फ़ पप्पू भरतौल के भाई के रिसोर्ट पर कार्रवाई के लिए इज्जतनगर इंस्पेक्टर राधेश्याम , सीओ अनीता चौहान सहित बीडीए के अधिकारी भारी फोर्स के साथ रिसोर्ट पर पहुंचे थे। इसके बाद लक्ष्य रिसोर्ट को सील कर दिया गया। बताया यह भी जा रहा है कि पूर्व विधायक पप्पू भरतौल की अपने भाई रमेश के साथ इस रिसोर्ट में पार्टनरशिप है और वह इज्जतनगर थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग  के मामले में भी आरोपी भी है। फिलहाल पप्पू भरतौल इनदिनों धार्मिक यात्रा पर है। वह इस केस में अपने को बेगुनाह बताते हुए एक वीडियो भी वायरल कर चुके है।
बता दें कि   इज्जतनगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना को पूरे देश ने अपने टीवी सेटों पर देखा और अख़बारों में पढ़ा इसके बाद यहां की कानून व्यवस्था पर अचानक सवाल उठने लगे।  सरकार ने पुलिस की  इस चूक के लिए एसएसपी को जिले से हटाकर लखनऊ भेज दिया और नए एसएसपी की तैनाती भी जिले में दे दी। इसका असर यह हुआ घटना के दो चार दिन बाद ही घटना का मुख्य आरोपी पकडे गए वहीं दोनों कई गुर्गों की गिरफ्तारी भी पुलिस ने कर ली। पुलिस ने केस पर अपनी मजबूत पकड़ लगातार बनाई रखी। पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी राजीव राणा के होटल साथ बने आवास पर बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त भी कर दिया।  शुक्रवार को बीडीए और पुलिस ने घटना के दूसरे आरोपी के शानदार मैरिज लोन पर बुल्डोजर चलाकर सरकार की मंशा भी साफ़ कर दी। जानकारी के मुताबिक फायरिंग घटना के मुख्य आरोपियों में शामिल आदित्य उपाध्याय के आलीशान रिजॉर्ट पर  बुलडोजर चला । आदित्य उपाध्याय के गुर्गों ने भी  राजीव राणा के गुर्गों पर  गोली चलाई थी । घटना ठीक बाद आदित्य की लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाते हुए वीडियो भी  वायरल  हुई थी । गुरूवार को  राजीव राणा के होटल व मकान को तोड़ने के बाद शुक्रवार को  आदित्य उपाध्याय और उसके बेटे पर पुलिस प्रशासन ने  शिकंजा कसा   । वही BDA की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ सावरिया रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलाकर आरोपियों की कमर तोड़ डाली।
बरेली के इतिहास में मुम्बईया स्टाइल में हुई थी फायरिंग
बरेली शहर को आमतौर पर अमन पसंद लोगों का शहर कहा जाता है।  लेकिन 22 जून की सुबह जो फायरिंग हुई उस तरह की फायरिंग बरेली के इतिहास में  कभी नहीं हुई थी।  दरअसल जब राजीव राणा के गुर्गे प्लॉट कब्जाने पहुंचे तो अपनी दुकान से निकलकर मार्बल कारोबारी आदित्य उपाध्याय ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। ठीक फायरिंग के जवाब में दूसरे ग्रुप के गुर्गो ने आगजनी के साथ जबर्दस्त फायरिंग कर दी , क्षेत्र में दहशत फ़ैल गई। और बाद में आदित्य उपाध्याय और बेटे अविरल को जेल भेज दिया। शुक्रवार को आदित्य  के  मैरिज लॉन के करीब 80 प्रतिशत भाग को मलबे में तब्दील कर दिया गया है। यहां सुरक्षा की दृष्टि से एक कंपनी पीएसी, 5 थानों की पुलिस फोर्स लगाई गई है। एक बड़ी पोकलेन मशीन के अलावा 5 बुलडोजर इसमें लगाए गए हैं।
 इज्जत नगर पुलिस ने 6 और आरोपियों को किया गिरफ्तार
इज्जतनगर पुलिस ने गिरफ्तारी के क्रम को बढ़ाते हुए शुक्रवार को राजीव राणा के पक्ष के 6 लोगों को और गिरफ्तार कर लिया।  यह सभी गिरफ्तारी इज्जतनगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तारी  सूचना है। इसमें राजीव राणा का पुत्र राजा राणा है।  पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के ऊपर पहले से आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस अभी तक इस मामले में 25 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

4 thoughts on “बीडीए ने पूर्व विधायक के भाई के रिसोर्ट को किया सील ,”

  1. Simply wish to say your article is as surprising. The clarity in your post is simply excellent and i could assume you are an expert on this subject. Well with your permission allow me to grab your RSS feed to keep updated with forthcoming post. Thanks a million and please continue the rewarding work.

  2. An interesting discussion is worth comment. I think that you should write more on this topic, it might not be a taboo subject but generally people are not enough to speak on such topics. To the next. Cheers

  3. Hello! This is my first visit to your blog! We are a team of volunteers and starting a new project in a community in the same niche. Your blog provided us beneficial information to work on. You have done a extraordinary job!

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now