सेंधा में चोरों का आतंक , छत के सहारे घर में घुसे चोरों ने  नगदी जेवर उड़ाए 

आंवला। थाना भमोरा के गांव सेंधा में चोरों का आतंक जारी है। चोरों ने छत के सहारे घर में घुसकर लाखों के जेवर और नगदी चोरी कर ली। पीड़ित ने भमोरा पुलिस को दी तहरीर।ग्राम सेंधा निवासी धारा सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया बीती रात्रि मैं अपने घर का दरवाजा बंद कर परिवार के साथ सो रहा था। तभी रात्रि में मेरे पुत्र को खटपट की आवाज आई जिस पर वह उठा तो देखा एक अज्ञात व्यक्ति घर के पीछे दरवाजे से भाग रहा है उसने उसे पकड़ने का प्रयास किया परंतु वह और उसके साथ तीन अन्य चोर भागने में कामयाब रहे। जब घरों के कमरों में देखा तो बक्सा खुला पड़ा था और उसमें रखे सोने की चेन, झाले, झुमकी, चूड़ियां, अंगूठी, मंगलसूत्र, टीका, कुंडल, लौंग, हार व चांदी की पायल, बिछुआ तथा एक लाख रुपए नगद गायब थे। उन्होंने बताया चोर छत के सहारे घर में घुसे थे। रात्रि में ही 112 डायल पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now