राजीव राणा के होटल पर बीडीए का बुल्डोजर गरजा , नाटकीय अंदाज में राणा गिरफ्तार 

बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के बजरंग ढाबे पास स्थित भूमाफिया राजीव राणा के होटल एवं आवासीय पर बीडीए का बुलडोजर गर्जा । बीडीए ने राजीव राणा के होटल पर बुलडोजर चलाने के लिए अपनी तैयारी पहले ही कर ली थी। जैसी ही ऊपर से हरी झंडी मिली उसके बाद तड़के सुबह ही इज्जतनगर थाने पर बरसात के बीच भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच चुका था। बीडीए ने राजीव राणा पर गैर कानूनी तरीके से होटल एवं आवासीय बनाने के साथ एक अन्य बिल्डिंग पर अपने अधिकार एवं शासन की इच्छा मुताबिक बुलडोजर चलाकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी थी।कार्रवाई शुरू होते ही मीडियाकर्मी मौके पर जुट गए। साथ ही बीडीए वीसी के साथ पुलिस प्रशासन के कई अधिकारी भी मौजूद रहे।बीडीए के उपाध्यक्ष आईएएस मनिकंदन ए ने मीडिया को बताया कि आईएएस मनिकंदन ए ने बताया कि कार्रवाई के क्रम में नोटिस के साथ सुनवाई का पूरा समय हो चुका है। इसी के साथ बीडीए ने होटल एवं आवास पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है साथ ही अन्य दो बिल्डिंगों को सीज किया जा रहा है।उन पर सुनवाई के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। आज दो होटलों पर बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही है।इन बिल्डिंगों का नक्शा पास नहीं है।

 

 

 

पुलिस -प्रशासन की कार्यवाही से डरा राजीव राणा 

बीडीए ने भूमाफिया के होटल पर बुल्डोजर से तोड़फोड़ शुरू की उसके कुछ ही समय बाद राजीव राणा अपने परिवार के साथ मौके पर पहुंच गया और मामले पर अपनी सफाई देने लगा।  यह देख मौके पर मौजूद सीओ एवं पुलिसकर्मियों ने राजीव राणा को गिरफ्तार कर  बारादरी थाना पर ले आये जहां उससे फायरिंग मामले में पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी। माना यह भी जा रहा है कि पुलिस अपनी सख्ती नहीं दिखाती तो हो सकता था कि राजीव राणा पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पाता।

 

 

एसएसपी ने कहा मामले में होगी कड़ी कार्यवाही 

नवागत एसएसपी अनुराग  ने कहा कि इज्जतनगर प्रकरण के मामले में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही थी ,इसी दौरान इज्जतनगर थाना क्षेत्र में फायरिंग का मुख्य आरोपी वीडियो बनाते हुए मौके पर पहुंच गया।  पुलिस ने आरोपी राजीव राणा को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ करने के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी साथ ही अवैध रूप से अर्जित हुई सम्पत्ति को पता कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

 

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now