भामाशाह के जन्मदिवस को व्यापार कल्याण दिवस के रूप में मनाने की तैयारी  

बरेली। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि दानवीर भामाशाह के जन्म दिवस 29 जून को राज्य सरकार द्वारा ‘‘व्यापारी कल्याण दिवस‘‘ के रूप में जनसहभागिता के साथ मनाये जाने का निर्णय लिया गया है तथा राज्य स्तरीय आयोजनों हेतु संस्कृति विभाग को नोडल विभाग एवं राज्य कर विभाग को आयोजनकर्ता विभाग नामित किया गया है।निर्देशित किया गया है कि उक्त कार्यक्रम जनपद व तहसील स्तर पर भी आयोजित होंगे, जिसमें राज्य कर विभाग, एम०एस०एम०ई०, नगरीय विकास विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, औद्योगिक विकास विभाग आदि की सहभागिता रहेगी। आयोजन की फोटोग्राफी कराते हुए संस्कृति विभाग के पोर्टल culturalevents.in पर अपलोड करके प्रमाण पत्र डाउनलोड किया जायेगा।कार्यक्रम हेतु नगर मजिस्ट्रेट/प्रभारी अधिकारी (समारोह) को नोडल अधिकारी एवं क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी व उपायुक्त (प्रशासन) राज्यकर को सह नोडल अधिकारी नामित किया गया है। संबंधित अधिकारीगण शासन के निर्देशानुसार समस्त आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराते हुए जनपद/तहसील स्तर पर 29 जून, 2024 को ‘‘व्यापार कल्याण दिवस‘‘ का सफलतापूर्वक आयोजन कराना सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now